धौहनी विधायक के मुख्य आतिथ्य में निखिल मोटर्स का हुआ भव्य शुभारम्भ
रवि शुक्ला, सीधी
सोमवार को टमसार मे नवीन प्रतिष्ठान निखिल मोटर्स का भव्य शुभारम्भ धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य अतिथि सिंगरौली प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष लालचंद गुप्ता, जनपद अध्यक्ष श्यामबती सिंह,जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह,अग्रहरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रसाद अग्रहरी,प्रवीण तिवारी, नगर अध्यक्ष शंकरलाल गुप्ता मझौली, सरपंच शंकरलाल गुप्ता, विजय पटेल यूनियन बैंक प्रबंधक,मंडल अध्यक्ष के के मिश्रा, सरपंच डांगा अखिलेश जायसवाल,के विशिष्ट अतिथि इंद्रप्रकाश गुप्ता, मोतीलाल प्रजापति, दिलशरण सिंह,सूर्यवती गुप्ता, राजकुमार तिवारी, शेषमणि मिश्रा, उमाशंकर पाण्डेय, रामेश्वर सिंह सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिती मे किया गया, शुभारम्भ अवसर पर धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि यह प्रतिष्ठान नही है धौहनी विधानसभा मे विकास की एक कड़ी जुड़ गयी है लोगों को आने जाने का साधन आसानी से उपलब्ध होगा वाहन लेने लोगों को सीधी व्योहारी नही जाना पड़ेगा एक ही छत के नीचे फायनेन्स, सर्विसिंग से लेकर बीमा रजिस्ट्रेशन के लिए नही भटकना पड़ेगा।धीरे धीरे हमारा क्षेत्र विकास की ओर बढ़ रहा है।वहीं सिंगरौली प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कहा कि जिस हीरो की एजेंसी को लेने के लिए लोग परेशान रहते हैं इस सुदूर अंचल मे ज्ञानचंद गुप्ता के अथक प्रयास से हीरो की एजेंसी मिली है यह एजेंसी आम जनमानस के लिए सुगमता से आने जाने का वाहन प्राप्त होगा एक अच्छी सर्विस के साथ हीरो के एजेंसी का संचालन करेंगे।कार्यक्रम के अंत मे निखिल मोटर्स के निखिल गुप्ता द्वारा उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।इस दौरान विशेष भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे हजारों की संख्या मे लोग उपस्थित थे। शुभारम्भ अवसर पर निखिल मोटर्स के संरक्षक ज्ञानचंद गुप्ता, अनिल गुप्ता मुन्नालाल गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता,शैलेन्द्र गुप्ता शैलेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, निखिल गुप्ता,शशांक गुप्ता,शिल्पा गुप्ता, दिव्या गुप्ता द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया।

0 टिप्पणियाँ