भवन विहीन स्कूलों को मिलेगा भवन, शिक्षा सुधार के लिए बनी बड़ी कार्ययोजना

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भवन विहीन स्कूलों को मिलेगा भवन, शिक्षा सुधार के लिए बनी बड़ी कार्ययोजना



भवन विहीन स्कूलों को मिलेगा भवन, शिक्षा सुधार के लिए बनी बड़ी कार्ययोजना



भोपाल। 
प्रदेश में स्कूल शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और सुविधायुक्त बनाने के उद्देश्य से सरकार ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। इस कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन से आने वाले समय में स्कूली शिक्षा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
सरकार द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सांदीपनि विद्यालयों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में ऐसे विद्यालयों की पहचान की गई है जो भवन विहीन हैं या अन्य स्कूलों के भवनों में संचालित हो रहे हैं। अब इन सभी विद्यालयों के लिए आवश्यकतानुसार भवन उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्ययोजना के प्रमुख बिंदु:- 

•भवन विहीन विद्यालयों के लिए भवन की व्यवस्था
•शिक्षकों की उपस्थिति का नियमित आकलन
•शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार
•छात्रावास सुविधाओं का विस्तार
•अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) नियमित
•पूर्व छात्रों को विकास कार्यों से जोड़ना
•निजी विद्यालयों के संचालन पर निगरानी
•सभी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण
•पंचायत के सहयोग से सोशल ऑडिट व्यवस्था
•भवनों की रंगाई-पुताई, पेयजल व मूलभूत सुविधाएं
•स्वच्छ एवं उपयोगी शौचालयों की व्यवस्था
•कक्षाओं में बेहतर ब्लैकबोर्ड
•मौसम से सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम
•परिसर में अनधिकृत वीडियो निर्माण पर रोक
•मध्याह्न भोजन की नियमित समीक्षा
•विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त कक्ष निर्माण


सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर:

इस कार्ययोजना का उद्देश्य केवल स्कूलों में अधोसंरचना विकसित करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करना है। नियमित निगरानी, शिक्षकों की उपस्थिति, अभिभावकों की भागीदारी और सोशल ऑडिट के जरिए शिक्षा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ