सीधी जिले में कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के छात्र छात्राओं के लिए अवकाश घोषित

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी जिले में कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के छात्र छात्राओं के लिए अवकाश घोषित



सीधी जिले में कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के छात्र छात्राओं के लिए अवकाश घोषित 


कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं रहेंगी यथावत संचालित
------

सीधी जिले में अत्यधिक वर्षा के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया अधिक वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर विकास मिश्रा ने सीधी जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 19 अगस्त 2026 को कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है।
  जारी आदेश के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार यथावत संचालित होंगी। वहीं सभी शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यालयीन समय में विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।

  विद्यालय की आवश्यकता एवं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन अथवा वर्चुअल कक्षाओं का आयोजन भी किया जा सकेगा। प्रशासन ने अत्यधिक वर्षा एवं संभावित परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ