बड़ी खबर:काफी ज्यादा खतरनाक मिला कोरोना का नया वेरियंट, 10 गुना अधिक फैलने की क्षमता

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बड़ी खबर:काफी ज्यादा खतरनाक मिला कोरोना का नया वेरियंट, 10 गुना अधिक फैलने की क्षमता


बड़ी खबर:काफी ज्यादा खतरनाक मिला कोरोना का नया वेरियंट, 10 गुना अधिक फैलने की क्षमता



भारत में कोरोना की दूसरी की लहर के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसके मुताबिक, भारत में एक नया वेरिएंट मिला है। जो सबसे ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का कोरोना वायरस दुनिया में फैले कोरोना वायरस के मुकाबले 10 गुना अधिक तेजी के साथ फैलता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मोलेक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में एक नया वेरिएंट N-440K मिला है। जो B1.617 और B1.618 के बाद का आया नया वेरिएंट है। इस वायरस के बारे में आंध्र प्रदेश के कुरनूल में केस मिला है। वहीं दूसरी तरफ विशाखापट्टनम और राज्य के अन्य हिस्सों में भी लोगों में इस नए वेरिएंट के मिलने के संकेत मिले हैं।

सीसीएमबी के वैज्ञानिकों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नया वेरिएंट दक्षिण भारत के कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश समेत महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में एक्टिव है। कई मरीजों में यह वेरिएंट मिला है। वैज्ञानिकों ने एक शोध के दौरान बताया कि N440k वेरिएंट में A2a प्रोटोटाइप स्ट्रेन के मुकाबले 10 गुणा अधिक वायरस फैलाने की क्षमता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ