सीधी:"जो बना था सिरदर्द, वही अब बनेगा कमाई का हथियार"“खेतों में वायोचार का कमाल: बढ़ेगी उर्वरता, संवर जाएगा पर्यावरण”

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी:"जो बना था सिरदर्द, वही अब बनेगा कमाई का हथियार"“खेतों में वायोचार का कमाल: बढ़ेगी उर्वरता, संवर जाएगा पर्यावरण”


सीधी:"जो बना था सिरदर्द, वही अब बनेगा कमाई का हथियार",“खेतों में वायोचार का कमाल: बढ़ेगी उर्वरता, संवर जाएगा पर्यावरण”

सीधी
 ग्राम पंचायत उड़ैसा में बुधवार को मध्य प्रदेश राज्य आजीविका मिशन, जिला पंचायत सीधी एवं इंस्टीट्यूट ऑफ लाइवलीहुड रिसर्च एंड ट्रेनिंग के सहयोग से संचालित हरित भारत फंड परियोजना के अंतर्गत दो दिवसीय बायोचार निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण जिला पंचायत सीधी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेंद्र सिंह सोलंकी एवं जिला परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, बतौर प्रशिक्षक डॉ देवर्ती चक्रवर्ती हैदराबाद ने जंगल और खेतों में पाए जाने वाला लैंटाना (गुलमेंहदी) एवं बांस से बनने वाला बायोचार पर अलग-अलग महिला उत्पादक समूहों के 30 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया उन्होंने कहा कि जो जंगल और खेतों में लैंटाना पाया जाता है लोगों के लिए सर दर्द बना हुआ है उससे बहुत अच्छा बायोचार बनाया जा सकता है जिसे लोग बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं डॉ चक्रवर्ती ने लैंटना और बांस के बायोचार बनाने का कोन-टिकी विधि का सजीव प्रदर्शन भी किया जिसे उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों ने बनाने के गुण शिखा बायोचार का उपयोग ज्यादातर मृदा के स्वास्थ्य सुधारने के काम आता है जिसको जैविक कंपोस्ट खाद में मिलाकर के जैविक खाद के रूप में प्रयोग किया जाता है जिससे खेतों में जैविक कार्बन की मात्रा पर्याप्त बढ़ जाती है यह एक रासायनिक खाद का विकल्प है मुख्य रूप से बायोचार का कार्य उच्च जल धारण क्षमता, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाना, सूक्ष्मजीवों के लिए घर प्रदान करना और कार्बन को सैकड़ों वर्षों तक स्थिर रखना है 
वहां पर उपस्थित उड़ैसा ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रेश्मि गुप्ता ने लोगों से बायोचार के उपयोग करने की अपील की जिससे मृदा का स्वास्थ्य सुधर सके। उन्होंने कहा कि हमारे गांव ही नहीं जिले के लिए नया प्रयोग है निश्चित ही सभी को इसका मिलेगा।
इनकी रही उपस्थिति हरित भारत फंड परियोजना के परियोजना प्रबंधक हिमांशु भारद्वाज सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट स्वामीशरण कुशवाहा विट गार्ड चन्द्रशेखर लौहार राजीव जायसवाल राजबहोर दीवान आशीष वर्मा समिति दास विश्वजीत दास मान सिंह सुनीता सिंह सावित्री सिंह अनीता गुप्ता पार्वती पनिका कलावती प्रेमवती,राधा मुन्नीवाई एवं उत्पादक समूह की महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार स्वामीशरण कुशवाहा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ