Sidhi News: सूने मकान में चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, नगदी एवं सोने के जेवरात बरामद

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Sidhi News: सूने मकान में चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, नगदी एवं सोने के जेवरात बरामद



Sidhi News: सूने मकान में चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, नगदी एवं सोने के जेवरात बरामद


सीधी
थाना कोतवाली सीधी पुलिस द्वारा सूने मकान में हुई चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 25.04.2026 की रात्रि में फरियादी राजेंद्र प्रसाद पांडे, निवासी ग्राम बटौली, अपने परिवार सहित ग्राम कुरी (थाना बहरी) एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे। रात्रि लगभग 11:30 बजे वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर अलमारी का लॉक टूटा हुआ मिला तथा उसमें रखी नगदी एवं सोने के जेवरात अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए थे।
घटना की सूचना तत्काल डायल-112 के माध्यम से दी गई तथा अगले दिन दिनांक 26.04.2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रकरण में धारा 305(a), 331(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अमन मिश्रा के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेहियों से पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी निलेश साकेत उर्फ छोटा बॉस (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम बटौली को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के कब्जे से निम्न मशरूका बरामद किया गया—

₹45,000/- नगद राशि
02 नग सोने की अंगूठी
01 नग सोने का बड़ा लॉकेट
04 नग सोने के छोटे लॉकेट
01 नग सोने का “ॐ” लिखित लॉकेट
उक्त मशरूका ग्राम बटौली में आरोपी के घर के सामने पुराने गैस गोदाम के पास से जप्त किया गया।

इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय, उप निरीक्षक प्रीति वर्मा, प्रधान आरक्षक रणबहादुर सिंह, आरक्षक जितेंद्र पाठक, सूरज सिंह, तिलकराज सिंह एवं बालेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

सीधी पुलिस की अपील
सीधी पुलिस आमजन से अपील करती है कि घर खाली छोड़ने से पूर्व सुरक्षा के उचित प्रबंध अवश्य करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ