आरटीओ एजेंट के जन्म दिन पर गोली चलाने वाले पार्षद की तलाश जारी

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

आरटीओ एजेंट के जन्म दिन पर गोली चलाने वाले पार्षद की तलाश जारी



आरटीओ एजेंट के जन्म दिन पर गोली चलाने वाले पार्षद की तलाश जारी


(सुधांशू द्विवेदी) भोपाल।

 ढाबे पर आरटीओ एजेंट की जन्मदिन पार्टी में ताबड़तोड़ फायर करने वाले पार्षद आकाश रोहित को अवधपुरी पुलिस दो दिन बाद भी नहीं तलाश पाई है। पुलिस उसके सीहोर स्थित घर पहुंची, जहां पता चला कि वह फोन बंद कर गायब है। थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये वारदात शनिवार देर रात करीब 1 बजे ग्रेवाल ढाबे पर हुई थी।

सीहोर की रेलवे कॉलोनी क्षेत्र से पार्षद आकाश भी आरटीओ एजेंट कुलदीप पाठक की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए था। पार्टी से निकलते वक्त आकाश ने कुलदीप से कहा कि यार तेरे जन्मदिन पर कुछ किया ही नहीं। इसके बाद पार्किंग में खड़ी कृषि विस्तार अधिकारी के बेटे की कार पर फायर कर दिए। इससे कार के कांच फूट गए। अवधपुरी पुलिस ने आरोपी पार्षद के खिलाफ गोली चलाने का केस दर्ज किया है। पुलिस को अभी ये भी पता लगाना है कि गोली किस हथियार से चलाई गई?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ